Tuesday, 15 September 2026 | 2:02 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज: प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी एवं जिलाधिकारी ने विकास खण्ड गंजडुण्डवारा के ग्राम नगला शीशम ग्राम पंचायत नरदौली का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा।

मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उ0प्र0/प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी एवं जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने जनपद कासगंज के विकास खण्ड गंजडुण्डवारा के ग्राम नगला शीशम ग्राम पंचायत नरदौली का भ्रमण कर ग्रामवासियों और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर मौके पर स्थित को परखा। मा0
Share:
कासगंज: प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी एवं  जिलाधिकारी ने विकास खण्ड गंजडुण्डवारा के ग्राम नगला शीशम ग्राम पंचायत नरदौली का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा।
Read in your preferred language.

मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उ0प्र0/प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी एवं जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने जनपद कासगंज के विकास खण्ड गंजडुण्डवारा के ग्राम नगला शीशम ग्राम पंचायत नरदौली का भ्रमण कर ग्रामवासियों और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर मौके पर स्थित को परखा। मा0 प्रभारी मंत्री ने बाढ़ग्रस्त तटवर्ती ग्राम का स्थलीय निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का मौके पर जायजा लिया। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिये कि कटानरोधी कार्य को लगातार जारी रखा जाये। जिससे गांव की ओर कटान रोका जा सके। ग्रामवासियों को खानपान, ठहरने एवं उपचार आदि की किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी ध्यान रखें कि ग्रामवासियों को कोई समस्या उत्पन्न न हो। चिकित्सा कैम्प, पशु टीकाकरण, पेयजल व्यवस्था, राहत

शिविर, दवाओं की उपलब्धता, मेडीकल किट्स, तटबंधों की सुरक्षा, गोताखोर व नावों आदि की समस्त व्यवस्थायें पूर्ण रखी जायें। मा0 प्रधारी मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ ग्रस्त लोगों को वितरित की राहत सामग्री। मंत्री जी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि संकट की हर घड़ी में केन्द्र एवं राज्य सरकार पूरी संवेदना के साथ बाढ़ पीढ़ितों के साथ खड़ी है। बाढ़ पीढ़ितों को किसी भी प्रकार की समस्या या परेशानी न हो यह सुनिश्चित करने के लिये वह स्वयं बाढ़ क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की त्रासदी से जनजीवन तो प्रभावित हुआ ही है, फसलों का भी नुकसान हुआ है। सरकार द्वारा जिला प्रशासन को सर्वे के निर्देश दे दिये गये हैं ताकि सरकार द्वारा फसलों के नुकसान की मुआवजा राशि अतिशीघ्र किसानों को उपलब्ध कराई जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, जिला अध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष के0पी0 सिंह, भाजपा नेता डॉ बीडी राणा, भाजपा नेता महेन्द्र सिंह मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह, एसडीएम पटियाली, तहसीलदार, एडीओ पंचायत तथा राजस्व, सिंचाई एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।