तत्क्रम में उक्त आयोजित बैठक में उपस्थित जिलाधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत जीरो पॉवर्टी में पात्र पाये गये समस्त महिलाओं को योजना में लाभान्वित कराने, योजनान्तर्गत लाभार्थियों की फैमिली आई0डी0, आधार प्रमाणीकरण हेतु, लाभार्थियों के बैंक खातों में एन0पी0सी0आई0 मैपिंग व तहसील व विकास खण्ड स्तर पर निर्धारित समय सीमा के बाहर आवेदन पत्रों पर खण्ड विकास अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये साथ ही उ0प्र0 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत श्रेणी-1 व 2 हेतु जनपद के समस्त सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 पर जन्म लेने वाली नवजात बालिकाओं के जन्म प्रमाण पत्र बनाने हेतु अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये गये एवं श्रेणी-3 व 4 हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा श्रेणी-5 व 6 हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक को आर0टी0ई0 के अन्तर्गत विद्यालय में नामांकित बालिकाओं से पात्रता के अनुसार कन्या सुमंगला में आवेदन कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी, (वित्त एवं राजस्व), मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी से अपर बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से डिस्ट्रिक्ट कॉओर्डिनेटर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, सिढ़पुरा, पटियाली, सोरों, अमांपुर, खण्ड विकास अधिकारी, कासगंज से आर0ओ0 व खण्ड विकास अधिकारी, गंजडुण्डवारा, सहावर से ए0डी0ओ0 उपस्थित रहे।
कासगंज : जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।
