कासगंज : महिलाओं व बच्चों के अधिकारों पर दी गई कानूनी जानकारी


संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन के अंतर्गत चल रहे 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पटियाली में कानूनी जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। यह कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. पल्लवी सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। गोष्ठी में प्रतिभागियों को महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े प्रमुख कानूनों — दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, जुवेनाइल जस्टिस अधिनियम 2015, श्रम कानून 1965, कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम 2013 तथा पोक्सो अधिनियम 2012 — की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण, यौन उत्पीड़न की रोकथाम और हेल्पलाइन नंबर (112, 181, 1090, 1076) के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम की सहभागिता रही। इस अवसर पर स्टाफ सेंटर मैनेजर प्रियंका, चाइल्ड हेल्पलाइन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौरभ यादव, काउंसलर मनीष पाठक, केस वर्कर संध्या पाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल सिंह, सहायक अध्यापक उर्मिला कुमारी, राजी सारस्वत, रीना कुमारी, पूजा सिंह, विभा कुमारी आदि उपस्थित रहे।