जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी अपनी समस्या बतायी। उन्होंने किसानों की समस्या को गम्भीरता के साथ सुना और उन्हें जल्द से जल्द निस्तारित करने का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी ने बिजली बिल अधिक आने पर सम्बन्धित अधिकारी को शिकायत निस्तारण करने के दिये निर्देश। जिलाधिकारी के समक्ष 2 शिकायतंे कब्जा से सम्बन्धित प्राप्त हुयी उन्होंने तत्काल शिकायत निस्तारण करने के सम्बन्धित को दिये निर्देश।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के लिए संचालित योजनाओं को पात्र किसानों तक अवश्य पहुंचाया जाये। किसानों की समस्याओं के साथ साथ उन्हें कृषि क्षेत्र से जुडे़ हर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी तकनीकी सहायकों के माध्यम से दी जाये। उन्हांेने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दियेे कि किसानो का हित सर्वाेपरि है। किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही होनी चाहिये। जो समस्या है उन समस्याओं को मौके पर जाकर त्वरित ढंग से निस्तारित करें।
किसान दिवस मे सभी विभागों ने अपनी संचालित योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। किसानों ने पैमाईस, कब्जा, बाजरा क्रय सत्यापन, जल मिशन के अंतर्गत पाइप लिकेज आदि से सम्बंधित समस्यायें रखीं। जिलाधिकारी ने समस्याओं को शीघ्र ही दूर करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। कृषि वैज्ञानिक डॉ0 अंकित भदौरिया के द्वारा आम के बगीचो के रखरखाव व किटरोधक की जानकारी दी गयी।
जिला कृषि अधिकारी द्वारा रवि फसलों जानकारी देते हुये बताया कि मौसम को देखते हुये अपनी फसल की देख रेख अवश्य करें। उन्होंने बताया कि रवि 2025-26 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2025 है उन्होंने कहा कि आप्ट आउट फार्म भरकर अपने बैंक में एक सप्ताह पूर्व अवश्य जमा करें। किसान दिवस में जिला कृषि अधिकारी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं किसान संगठन के पदाधिकारी तथा सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन।
