गंजडुंडवारा : विकास खंड गंजडुंडवारा की ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन यूबीएच स्पोर्ट्स एकेडमी खेल मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संजीव चौहान जिला उपाध्यक्ष भाजपा कासगंज एवं सुरेन्द्र कुमार अहिरवार खंड शिक्षा अधिकारी गंजडुंडवारा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। ब्लॉक पीटीआई पुष्पेंद्र कुमार तथा देवेंद्र कुमार ने अतिथियों को माला पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। 50 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान गौरव नागर, दूसरा श्याम प्रकाश और तीसरा स्थान प्रियांशु ने प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान ज्योति, द्वितीय दुर्गा नागर एवं तृतीय स्थान रजनी ने प्राप्त किया। 200 मीटर की प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विशाल, द्वितीय पर अनीश एवं तृतीय स्थान पर गौरव नागर रहे। वहीं बालिका वर्ग में ज्योति, रिया और सपना क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान कर रहे। इसके अतिरिक्त प्राथमिक और जूनियर वर्ग में विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं, कबड्डी एवं अन्य प्रतियोगिताओं में विभिन्न प्रतिभागियों ने अपना खूब दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में संचालन पीटीआई मुनेश राजपूत ने किया। विजेता प्रतिभागियों को संजीव चौहान जिला उपाध्यक्ष और सुरेन्द्र अहिरवार बीईओ ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, राकेश राजपूत, अवनीश यादव, रवेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, इमरान अख्तर, अलीम रजा, अनवर खालिद, सुधाकर चौहान, बृजेंद्र सिंह, प्रियंका, लता, शालिनी, दीनदयाल सिंह, सोमेंद्र सिंह, भारतेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, फुरकान अली, यादराम आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
कासगंज : प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर की ज्योति बनी गंजडुंडवारा ब्लॉक की चैंपियन
