कासगंज:जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने नियुक्त किए बूथ अध्यक्ष

कासगंज।
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की राजनैतिक पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार कासगंज में 24 बूथ अध्यक्षों को नियुक्त किया। रविवार को जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मिश्र, जिला सचिव धर्मवीर शर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष अमांपुर यदुवीर सिंह सोलंकी ने गांव चलो अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न गांवों में भ्रमण करते हुए बूथ अध्यक्षों को नियुक्त किया। जिलाध्यक्ष ने सभी चयनित नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। साथ ही सभी को मिल जुलकर कार्य करने एवं पार्टी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के तमाम पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।