कासगंज: स्नातक या शिक्षक मतदाता बनने हेतु करें आवेदन।

आगरा खंड स्नातक एवं आगरा खंड शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के लिए पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत आलेख्य मतदाता सूची का दिनांक 02 दिसम्बर 2025 को प्रकाशन कर दिया है। जिसका अवलोकन संबंधित तहसील, जिला निर्वाचन कार्यालय तथा जिलाधिकारी की बेबसाइट पर भी किया जा सकता है। अतः ऐसे अर्ह मतदाता जो आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित करने हेतु छुट गये हैं वह दिनांक 02 दिसम्बर 2025 से 16 दिसम्बर 2026 तक स्नातक शिक्षक निर्धारित प्रारूप क्रमशः 18 (स्नातक हेतु) एवं 19 (शिक्षक हेतु) पर आवेदन कर सकते है। स्नातक के लिए आवेदक निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी और उसने कम से कम तीन वर्ष पूर्ण किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक पूर्ण करना अनिवार्य है। शिक्षक मतदाता के लिए आवेदक शिक्षक के द्वारा एक नवंबर 2025 से छह वर्ष के अंदर कम से कम तीन साल के लिए राज्य में शैक्षणिक संस्थान में शिक्षण कार्य किया होना चाहिए। शिक्षण संस्था का स्तर कम से कम माध्यमिक होना चाहिए।