कासगंज :मिलावटी दूध की शिकायत पर डेयरी प्रतिष्ठान पर छापेमार कार्यवाही कर 100लीटर दूध किया नष्ट

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस बल की संयुक्त टीम ने 10 अगस्त 2026 को सिरावली ग्राम पंचायत के ग्राम फाजिलपुर स्थित पप्पू यादव के डेयरी प्रतिष्ठान पर छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके पर दो कैनों में खराब एवं दुर्गंधयुक्त दूध पाया गया, जो प्रथम दृष्टया मिलावटी प्रतीत हुआ।
टीम द्वारा मिश्रित दूध के दो नमूने जांच के लिए संग्रहित कर राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वहीं लगभग 100 लीटर मिश्रित दूध, जिसकी अनुमानित कीमत 6,200 रुपये है, को मौके पर नष्ट कराया गया। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार देव के नेतृत्व में की गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमबीर सिंह तथा पुलिस बल से उप निरीक्षक किशोर लाल मीणा सहित आरक्षी लवी एवं रोहित कुमार मौजूद रहे।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि दूध एवं अन्य खाद्य-पेय पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए लगातार छापेमार एवं जांच की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment