कासगंज:नरदोली में डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनीः विधायक नादिरा सुल्तान और नीरज किशोर मिश्रा ने दी श्रद्धांजलि

ग्राम पंचायत नरदोली में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पटियाली विधानसभा की विधायक नादिरा सुल्तान और पटियाली विधानसभा अध्यक्ष नीरज किशोर मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सर्वप्रथम नीरज किशोर मिश्र ने बाबा साहब की मूर्ति को फूल माला पहनाकर सभी ग्राम वासियों और कमेटी के आयोजनकर्ताओं को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने कभी भी किसी से लाठी डंडे से लड़ाई नहीं लड़ी हमेशा कलम से लड़ाई लड़ी और भारत को एकता अखंडता भाई चारा का संदेश दिया जिससे समाज आगे बढ़ सके हमारी सही मायने में श्रद्धांजलि होगी कि हम अपने बच्चों को पढ़ाएं और उन्हें इस काबिल बनाएं जिससे सभी मिलकर देश और समाज का उत्थान कर सके इस अवसर पर् समाजवादी पार्टी की पटियाली विधायक ने कहा कि बाबा साहब हम सभी धर्म और वर्गों के प्रेरणा श्रोत है भारतीय संविधान के जनक कहे जाने वाले जिसमें हर वर्ग के लोगों को एक गुलदस्ते की तरह एक ही धागे में माला की तरह पिरोया है
जयंती समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत नरदोली के डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में किया गया। इस दौरान बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ग्राम प्रधान कुंती देवी की अध्यक्षता में और मूर्ति समिति के अध्यक्ष रामावतार गौतम द्वारा एक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अवनीश गुप्ता, हरिश्चंद्र सागर, नेत्रपाल गौतम, कुमार पाल दिवाकर, फूल सिंह अलोखर, चंद्रपाल ट्रेलर,, आशीष सोलंकी, कुलदीप सोलंकी, पवन चौहान, नारायण प्रधान, पूर्व जसवीर मास्टर, ठाकुर सुबोध कुमार गौतम, डॉ. बृजेश गौतम, नन्हे गौतम, राजवीर अलोखर, दीपक प्रधान पुत्र, ललित मिश्रा, आयुष मिश्रा और प्रमोद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और पदाधिकारी मौजूद रहे।

सवांददाता : राजेंद्र सिंह