कासगंज : जिला स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल का ट्रायल आज

खेल निदेशालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का जनपदीय ट्रायल आज मंगलवार को जिला खेल मैदान फरीदनगर सोरों जी में दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। जनपदीय ट्रायल में चयन पाने वाले खिलाड़ी अगले दिन मंडल स्तर पर अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रातः 11 बजे से प्रतिभाग करेंगे। यहां से चयनित खिलाड़ी 15 से 17 सितंबर तक देवीपाटन गोंडा में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रभारी उप क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि उक्त जनपदीय ट्रायल में प्रतिभाग खाने के इच्छुक खिलाड़ी अपने आयु संबंधी प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की मूल प्रति के साथ छाया प्रति भी साथ लेकर समय से प्रतिभाग करें।