कासगंज : जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ?

दिनांक 19.08.2025 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना की आवेदनवार व बैंक शाखाबार गहन समीक्षा की गयी उपायुक्त उद्योग द्वारा बैठक में अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योनजा के अन्तर्गत लक्ष्य 1700 के सापेक्ष 904 आवेदन पत्र बैंकों को ऑनलाइन अग्रसारित किये गये जिनमें से 267 आवेदन पत्र बैंकों द्वारा स्वीकृत कर 254 आवेदन पत्रों में ऋण वितरण किया गया जो लक्ष्य के सापेक्ष 15 प्रतिशत है। योजनान्तर्गत् जनपद कासगंज प्रदेष में वाटम 5 जनपदों में 75वीं रेंक पर होने के कारण जिलाधिकारी महोदय द्वारा टतयन्त रोष प्रकट करते हुए बैंकवार निरस्त एवं लम्बित पत्रावलियों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देष दिये गये जिसमें स्टेट बैंक के स्तर पर 153 पत्रावलियां निरस्त तथा 70 पत्रावलियां लम्बित होने के सम्बन्ध में बैंक के नोडल अधिकारी से निरस्त आवेदन पत्रों के कारणों का संतोषजनक उत्तर न देने एवं सरकारी योजना में रूचि न लेने पर रोष प्रकट करते हुए सम्बन्धित बैंक से सरकारी खाते हटाने के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी महोदय को निर्देष दिये गये । इसी प्रकार केनरा बैंक के स्तर से 120 निरस्त आवेदन पत्र एवं 70 लम्बित आवेदन पत्रों के निस्तारण हेतु बैठक में उपस्थित जिला अग्रणी प्रबन्धक को एक सप्ताह में कार्यवाही कराने के निर्देष दिये गये । इसी प्रकार बैंक ऑफ बडौदा के द्वारा निरस्त 34 एवं लम्बित 16 आवेदन पत्र यूनियन बैंक के स्तर पर 16 निरस्त आवेदन पत्र पंजाब नेषनल बैंक के स्तर पर 16 निरस्त एवं 23 लम्बित आवेदन पत्रों के निस्तारण के निर्देष दिेये गये तथा एक्सिस बैंक के शाखा प्रबन्धक के बैठक में उपस्थित न होने के कारण उनकी समीक्षा नहीं हो सकी तथा एन0एच0आई0 का खाता को हटाने के लिए अपर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी/ अधिषासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देष दिये गये । इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित समस्त शाखा प्रबन्धकों को कडे निर्देष दिये गये कि उनके स्तर पर लम्बित आवेदन पत्रों को एक सप्ताह में निस्तारित करें तथा सभी शाखा प्रबन्धक अपने स्तर से दो- दो आवेदन करायें । इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाय । अन्त में उपायुक्त उद्योेग को निर्देष दिये गये कि योजनान्तर्गत 5 टॉप बैंक शाखाओं को चिन्हित करें तथा जो बैंक अच्छा कार्य करेगे उनमें विभागीय खाते रखे जायेगंे साथ ही उपायुक्त उद्योग को निर्देष दिये कि 5 उद्यमियों से वार्ता करें कि इस सम्बन्ध में सहयोग प्रदान करें । साथ ही सीएम डेषबोर्ड में सम्मलित ओडीओपी एवं एमवाईएसवाई योजना के अन्तर्गत एसबीआई के स्तर पर 6 केनरा बैंक 4 लम्बित आवेदन पत्रों को एक सप्ताह में निस्तारित करें । इसी प्रकार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत बैंकों के स्तर पर लम्बित 56 आवेदन पत्रों को भी समय से निस्तारित कर पोर्टल अपडेट कर दें ताकि रेंक में सुधार परलक्षित हो सके ।