कासगंज: जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में मनाया गया दानवीर भामाशाह जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूर्व संध्या पर व्यापार कल्याण दिवस

मा0 जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर उद्यमियों को किया गया सम्मानित।

कासगंज: मा0 विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत एवं मा0 विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा ,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी सचिन, एडीएम राकेश पटेल व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के लखनऊ से संजीव प्रसारण को देखा गया और भारत के कुशल योद्धा प्रसिद्ध सेनापति महाराणा प्रताप के सहयोगी दानवीर भामाशाह जी के जन्म दिवस के अवसर पर उनके जन्म दिवस को व्यापार कल्याण दिवस के रूप में भव्यता के साथ मनाया गया।
दानवीर भामाशाह का जन्म राजस्थान के मेवाड़ राज्य में २१ जून 1547 को हुआ था। इनके पिता भारमल रणथम्मौर के किलेदार थे। भामाशाह का निष्ठापूर्ण सहयोग महाराणा के जीवन मे महत्वपूर्ण और निर्णायक साबित हुआ। मातृभूमि की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप का सर्वस्व होम हो जाने के बाद भी, उनके लक्ष्य को सर्वाेपरि मानते हुए अपनी सम्पूर्ण धन-सम्पदा अर्पित कर दी। भामाशाह अपनी दानवीरता के कारण इतिहास में अमर हो गए। भामाशाह के सहयोग बे ही महाराणा प्रताप ने पुनः सैन्य शक्ति संगठित कर मुगल शासको को पराजित किया व मातृभूमि की रक्षा की।
आज दानवीर भामाशाह के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर राज्य कर विभाग बस वर्तमान के भामाशाहो /व्यापारियों की भूमिका को बहुत महत्वपूर्ण मानता है। व्यापारियों द्वारा दिए जा रहे राजस्व से ही प्रदेश और देश का विकास होता है। चाहे Infrastructural development हो या कि आम जनता का विकास । सर्वत्र आप व्यापारियों की ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जीएसटी टैक्स सभी लोग अवश्य भरें नियम सभी के लिये एक समान हैं।
मा0 सदर विधायक जी ने कहा कि दानवीर भामाशाह का जन्म राजस्थान के मेवाड़ राज्य में २१ जून 1547 को हुआ था। इनके पिता भारमल रणथम्मौर के किलेदार थे। भामाशाह का निष्ठापूर्ण सहयोग महाराणा के जीवन मे महत्वपूर्ण और निर्णायक साबित हुआ उन्होंने कहा कि हमारे देश बहुत उपलब्धियॉ है यह महाराणा प्रताप के करीबी थें।
मा0 अमांपुर विधायक जी ने कहा दानवीर भामाशाह ने देश के जीवन बलिदान किया था छोटे छोटे व्यापारियों को आगे बढ़ाने का काम किया है हमारी सरकार ने ऋण देने का काम किया है बिना भेद भाव के हमारी सरकार काम कर रही है।
मा0 जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने मेसर्स पंचमुखी आयरन स्टोर के निशांत कुमार अग्रवाल, मेसर्स मालपानी इंटरप्राइजेज के सर्वोदय महेश्वरी, मेसर्स लक्ष्मी आईरन स्टोर के गिरीश चंद्र अग्रवाल,मेसर्स जागेश्वर कंपनी के मयंक बिंदल, मेसर्स एम सी महरोत्रा बी के ओ के दीपक महेरा, मेसर्स शाही ब्रिक्स के पठान नसीम हबीब को प्रमाण देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय, अनीता उपाध्याय व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।