कासगंज : जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी में आशीष गोयल के ऑटोमेटिक लिक्विड फिलिंग मशीन का मॉडल रहा अब्बल


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशन तथा मुख्य विकास अधिकारी सचिन के मार्गदर्शन में जिला विज्ञान क्लब द्वारा असंगठित क्षेत्र के नव प्रवर्तकों के जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन शहर के श्री गणेश इंटर कॉलेज के सभागार में में किया गया। इस प्रदर्शनी में 100 से अधिक नव प्रवर्तकों द्वारा प्रतिभागिता की गई। जिसमें आशीष गोयल के तकनीकी नवाचारी मॉडल ऑटोमेटिक लिक्विड फिलिंग मशीन का मॉडल प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता रहा। इन्हें पुरस्कार स्वरूप 8000 रुपए की धनराशि का चेक, द्वितीय स्थान आदर्श कुशवाहा के गरुड़ ड्रोन मॉडल को 5000 रुपए की धनराशि का चेक एवं तृतीय स्थान हरीश वर्मा के रेलवे सिक्योरिटी सिस्टम को 3000 रुपए की धनराशि का चेक भेंट किया गया। साथ ही सभी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पांच सांत्वना पुरस्कारों में से सूरज प्रसाद डागा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आकाश के एक्सीडेंटल प्रोन मॉडल, तुषार के ह्यूमन रोबोट और शौर्य के एक्वा क्लीन रोवर मॉडल एवं जेपी पब्लिक एकेडमी के दिव्यांश के कॉल अलर्ट लॉन्चिंग सिस्टम एवं श्री गणेश इंटर कॉलेज के रूपेश कुमार के एनिमल सेफ्टी के मॉडल को प्रदान किए गए। इससे पूर्व नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का उदघाटन एमएलसी रजनीकांत महेश्वरी, जिलाध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा, विधायक सदर देवेंद्र राजपूत एवं सीडीओ सचिन, ने फीता काटकर किया। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने जनपद के नवाचारों द्वारा प्रदर्शित किए गए मॉडलों की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी नवाचारी के मॉडल को कम नहीं आंका जा सकता। सभी के अंदर अलौकिक प्रतिभाएं छिपी हुई है।
जिलाध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा ने कहा कि जिला विज्ञान क्लब, एक लंबे समय से निरंतर जनपद की नई प्रतिभा को निखार एवं खोज कर उन्हें प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

निर्णायक समिति में उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक सुशांत सांवरे अध्यक्ष, प्रोफेसर बीपी मौर्य गंजडुंडवारा (पीजी) कॉलेज, प्रोफेसर के.जी.वार्ष्णेय, राजकीय महाविद्यालय नौरथा एवं अनुप्रिया सक्सेना प्रवक्ता राजकीय पॉलिटेक्निक, सोरों रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ इंद्रजीत ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक एवं जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ जयंत गुप्ता ने बताया के सभी विजेता प्रतिभागी मंडल स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी में अपने-अपने मॉडलों का प्रदर्शन करेंगे। एक मॉडल को पेटेंट कराने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार को भेजा जाएगा। कार्यक्रम का संचालन नोडल समन्वयक बेसिक राज बहादुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एच. पी. एन. दुबे, सुधीर मिश्रा, सुमन कुरील, अश्वनी गुप्ता, धीरेन्द्र वर्मा, अमर सिंह, वेद प्रकाश मिश्रा, अजय महेश्वरी, विमल कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह एवं जनपद के नव प्रवर्तक एवं शिक्षक/ शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।