जिलाधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण 2025 हेतु पदाभिहीत उपरोक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया की दिनांक 18 जुलाई 2025. से 13 अगस्त 2025 के मध्य आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार उपयुक्त कर्मचारियों की सूची सम्बन्धित विभागों से मंगा कर बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति मेन्युली एवं आयोग के सोफ्टवेयर पर करके उनका विधिवत प्रशिक्षण करा दिया जायें एवं प्रशिक्षण के समय पर ही सम्बन्धित बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षकों को उनका कार्यक्षेत्र आवंटित करते हुए, मतदाता सूची एवं स्टेशनरी का वितरण भी कराया जाए तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को यह भी निर्देश दियें गये की दिनांक 14 अगस्त से 29 सितम्बर 2025 तक बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर जाकर गणना पत्रक-11 तैयार करने तथा आनलाईन प्राप्त आवेदनों की जांच करने के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपि स्वच्छ एवं स्पष्ट अक्षरों मे तैयार कराई जायें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राकेश कुमार पटेल अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मंजूर अहमद अंशारी, समस्त उपजिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, समस्त तहसीलदार/अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी/समन्वयक अधिकारी एवं समस्त सहायक विकास अधिकारी(पंचायत)/सहायक समन्वक अधिकारी उपस्थित हुयें।
कासगंज :जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण 2025 के सम्बन्ध में बैठक आयोजित।
