कासगंज :प्रधान मंत्री आवास के 1706लाभार्थियों को मिली पहली किस्त

मा० जनप्रतिनिधियों एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा जनपद के प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को प्रथम किस्त का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से आज वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 02 लाख लाभार्थियों के खातों में 01-01 लाख रुपये की पहली किस्त हस्तांतरित की। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सिंगल क्लिक में उनके बैंक खातों में भेजी गई। जिसमें जनपद के सी०एस०एम०सी०- 01 से 04 तक स्वीकृत 1706 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि सिंगल क्लिक के माध्यम से दी गई। योजना अंतर्गत विशेष रूप से स्पेशल फोकस ग्रुप यथा- विधवाओं, अविवाहित/परित्यकता, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, अनुसूचित जाति/जनजाति, सफाई कर्मी, पी०एम० स्वनिधि योजना, पी०एम० विश्वकर्मा योजना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं समाज के अन्य कमजोर व वंचित वर्गों को सम्मिलित करते हुए प्राथमिकता दी गई है।
इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद कासगंज के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मैं श्री दिग्विजय प्रताप सिंह, अपरजिलाधिकारी (वि०/रा०)/परियोजना निदेशक, डूडा कासगंज एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी हर्षिता देवड़ा, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) तहसील सहावर, जनपद कासगंज द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कराया गया जिसमें जन प्रतिनिधिगण श्री नीरज शर्मा, मा० जिला अध्यक्ष (भा०ज०पा०), जनपद कासगंज, श्री देवेन्द्र सिंह राजपूत, मा० विधायक सदर, जनपद कासगंज, श्री हरिओम वर्मा, मा० विधायक अमांपुर, जनपद कासगंज, श्रीमती मीना माहेश्वरी, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद कासगंज सहित बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया
वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह योजना शहरी गरीबों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे उन्हें पक्का आवास उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर मा० जनप्रतिनिधियों एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा जनपद के प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को प्रथम किस्त का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।