कासगंज : मेडिकल इमरजेंसी सेवाएं और बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षित किए जा रहे 102 व 108 ईएमटी

कासगंज बरेली ईएमआरआई ग्रीन हैल्थ सर्विस संस्था की तरफ से दो दिवसीय ईएमटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज आठवें बैच का समापन हुआ। इसमें संस्था की और से आए हुए ट्रेनर मनोहर लाल शर्मा और क्वालिटी ऑडिटर संदीप कुमार ने एम्बुलेंस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए एम्बुलेंस कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया। 300 बेड कोविड हॉस्पिटल बरेली में आयोजित क्लस्टर बेस्ड ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम में 4 जिलों (बरेली, बदायूं, पीलीभीत, कासगंज) के ईएमटी (इमर्जेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) को अलग-अलग बैच में बुलाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे हर जिले के सभी मरीज को बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके। प्रशिक्षण मे रीजनल मैनेजर विनय गुप्ता ने ईएमटी को ऑपरेशन संबंधी जानकारी दी और सेवा को बेहतर बनाने के टिप्स दिए।
ट्रेनर मनोहर शर्मा ने एम्बुलेंस में उपलब्ध दवाओं का उपयोग, उपकरण का संचालन एवं आपातकाल में जूझ रहे लोगों के इलाज के बारे मे बताया व गंभीर समस्या में मरीज को प्राथमिक उपचार प्रदान करना आदि की जानकारी दी। एम्बुलेंस कर्मचारियों को बताया के एम्बुलेंस में मरीज को ले जाते समय उनकी हालत को बेहतर बनाए रखना मुख्य कर्तव्य है। क्वालिटी ऑडिटर संदीप ने एम्बुलेंस की साफ-सफाई व एम्बुलेंस के रख-रखाव के बारे मे सभी को जानकारी दी। इस मौके पर रीजनल मैनेजर विनय गुप्ता, प्रोग्राम मैनेजर मो इस्लाम, तथा सभी जिलों के ईएमटी आदि मौजूद रहे।