वंदे मातरम विवाद के बीच कंगना रनौत का सोनिया गांधी पर तंज

कंगना ने सोशल मीडिया पर हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ का एक मीम शेयर किया, जिसमें उन्होंने सोनिया गांधी की कथित प्रतिक्रिया का मजाक उड़ाया है।

कंगना ने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ के एक सीन पर बना मीम रीपोस्ट किया। इस सीन में ओडीसियस सायरन का गाना सुनकर चिल्लाता हुआ नजर आता है। कहानी के मुताबिक सायरन ऐसी खतरनाक जीव-जैसी महिलाएं हैं, जो अपनी आवाज से समुद्र में गुजरने वाले नाविकों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं और उनकी मौत का कारण बनती हैं। इस मीम में ओडीसियस की प्रतिक्रिया की तुलना सोनिया गांधी की वंदे मातरम सुनने के दौरान कथित प्रतिक्रिया से की गई थी। कंगना ने इस मीम को शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं आमतौर पर मीम्स पसंद नहीं करती और न ही उन्हें पोस्ट करती हूं, लेकिन इसे देखकर मुझे बहुत हंसी आ गई।’

Leave a Comment