Saturday, 24 October 2026 | 3:04 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर :प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सा अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश

Share:
जौनपुर :प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सा अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश
जौनपुर :

         मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 गंगाराम गौतम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशांक शांडिल कई दिनों से अनुपस्थित पाए गए। इस पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।

         निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि मरीजों का उपचार एवं आवश्यक जांच आभा आईडी के माध्यम से सुनिश्चित करें तथा संबंधित विवरण एबीडीएम पोर्टल एवं यूडीएसपी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अंकित करें। गर्भवती महिलाओं की नियमित एएनसी जांच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

         औषधि भंडार के निरीक्षण के दौरान कुल 165 प्रकार की दवाएं उपलब्ध पाई गईं। संबंधित फार्मासिस्ट को निर्देशित किया गया कि औषधियों की मांग एवं आपूर्ति से संबंधित प्रविष्टियां डीवीडीएमएस पोर्टल पर नियमानुसार सुनिश्चित करें तथा जो दवाएं उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें तत्काल ड्रग वेयरहाउस से प्राप्त कर मरीजों को उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान एआरवी एवं एएसवी भी उपलब्ध पाई गईं।

            क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र पर 20 मरीज टीबी तथा 13 मरीज एमडीआर-टीबी से ग्रसित पाए गए, जिन्हें नियमित रूप से दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सभी मरीजों का उपचार निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार जारी रखा जाए तथा उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

           मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई