जौनपुर :युवक ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट और पैसा छीनने का तहरीर देकर लगाया आरोप
बता दें कि रोहित कुमार गुप्ता पुत्र प्रकाश गुप्ता निवासी- चकनाथूपुर, शकरमण्डी थाना कोतवाली, जिला जौनपुर का निवासी है, युवक की शादी दीक्षा गुप्ता पुत्री पप्पू गुप्ता उर्फ समय गुप्ता निवासी- ईशापुर, पत्थर वाली गली न० ३ थाना कोतवाली जौनपुर से दिनांक 17/01/2024 को हुआ था!रोहित गुप्ता का कहना की मेरी पत्नी दीक्षा गुप्ता दिनांक 07/06/2024 को मायके विदा होकर गई। तभी से वो अपने ससुराल नहीं आ रही है जिसका मुकदमा दीवानी कचहरी जौनपुर और उच्च न्यायालय इलाहाबाद में चल रहा है तथा मेरे पक्ष में आर्डर हुआ है और विदाई के मुकदमा परिवार न्यायालय ने मेरे पक्ष में आदेश करके दीक्षा को विदा होकर ससुराल आने का आदेश दिया है। इसी बात को लेकर दीक्षा एवं उनके घर वाले तथा शादी में दोनों पक्षों के अगुआ राजेश गुप्ता उर्फ लल्लू ये सब लोग बोल रहे है कि न्यायायल से दीक्षा को विदाई कराने का आदेश लिए हो अगर आगे कोई कार्यवाही करोगे तो तुम्हे जान से मार डालूँगा। जीने नही दूँगा। मुझे व मेरे माता पिता को हर समय गाली गलौज देते रहते है। हम लोगो का कही निकलना मुश्किल हो गया है। दिनांक 20/10/2026 को 11:00 बजे दिन में राजेश गुप्ता उर्फ लल्लू पुत्र स्व० प्रभु व अंकित पुत्र राजेश गुप्ता उर्फ लल्लू निवासीगण चकनाथूपुर, शकरमण्डी थाना कोतवाली, जिला जौनपुर एवं रितेश गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता उर्फ समय गुप्ता निवासी-ईशापुर, पत्थर वाली गली न० 3 थाना कोतवाली जौनपुर सब एकजूट होकर मुझे दुर्गा पूजा पंडाल शकर मण्डी में बहुत मारे पीटे और मेरे जेब से 4500/- निकाल लिए और मेरा कपड़ा फाड़ दिये और धमकी दिया अगर थाने पर शिकायत करोगे तो तुम्हे जान से खतम करवा देंगे।रोहित का कहना है की हमारा परिवार काफी डरा हुआ है।
हमारे परिवार के साथ किसी भी समय कोई अप्रिय घटना की जा सकती है।