जौनपुर: शाक्य, मौर्य सभा कार्यालय पर मनाया गया गुरु पूर्णिमा

जौनपुर:रविवार गुरु पूर्णिमा के दिन जिला शाक्य मौर्य सभा कार्यालय पर विश्व गुरु तथागत गौतम बुद्ध के चारणों में पुष्प अर्पित कर गुरु पूर्णिमा मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुवात प्रियदर्शी अशोक मिसन के अध्यक्ष कमलाकांत मौर्य ने बुद्ध वन्दना द्वारा की।इस अवसर पर प्रियदर्शी अशोक मिसन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और गुरु जी के नाम से फेमस माननीय संजय मौर्य जी ने उपस्थित लोगों को कैडर के माध्यम से संगठित होने,शिक्षा ग्रहण करने ,और सत्ता में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।साक्य मौर्य सभा के अध्यक्ष माननीय प्रेमचन्द मौर्य जी ने संगठन का विस्तार करते हुए संरक्षक मंडल और जिला कार्यकारिणी इकाई का भी गठन किया ।संरक्षक मंडल में शत्रुघ्न मौर्य ,कामता प्रसाद मौर्य केराकत, संजय कुमार मौर्य शाहगंज ,राजू मौर्य बदलापुर जी को मनोनीत किया गया।और जिला कार्यकारिणी इकाई के रूप में परमानन्द मौर्य , रामजियवन मौर्य , छेदीलाल मौर्य ,दूधनाथ मौर्य ,रमेश मौर्य ,हीरालाल मौर्य ,रणजीत मौर्य ,अरूण कुमार मौर्य ,डा अखिलेश मौर्य,रमेश मौर्य प्रधानपुर ,अशोक कुमार मौर्य अहमदपुर,विनय कुमार मौर्य सैदनपुर जी को मनोनीत किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से एडवोकेट नंदलाल मौर्य,भानु मौर्य,कल्लू पहलवान जी,चंदन मौर्य,लोक मंगल दल के अध्यक्ष प्रदीप मौर्य,दूधनाथ मौर्य,डॉ हरेंद्र मौर्य,उमेश मौर्य,सुनील मौर्य,मंगला मौर्य,एडवोकेट विनय कुमार मौर्य,नरसिंह मौर्य जी के साथ साथ अनेक सम्मानित साथी उपस्थित रहे।