जौनपुर:-अपराधियों को बचा रही सरकार: ओम प्रकाश राजभर


जौनपुर। भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पत्रकारों से बात करते हुए स्थानीय डाक बगले में कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार और अपराधियों को बढ़ावा दे रही है। इस समस्या को रोकने के लिए आठ दलो द्वारा संयुक्त रूप से भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया गया है। मोर्चा उत्तर प्रदेश मेें 403 सीटों पर चुनाव लडे़गा। उन्होने कहा कि भाजपा के इशारे पर कानपुर के विकास दुबे ने आठ पुलिस कर्मियों को शहीद कर दिया। 65 संगीन मुकदमों में नामजद होने के बाद उसका नाम हिस्ट्रीशीटर की सूची में नही था। एसपी और दरोगा उसके पीछे घूमते थे।सरकार और पुलिसकी मिली भगत से उसे भाजपा शासित मध्य प्रदेश में महाकाल मन्दिर में सरेन्डर कराया गया। उन्होने कहा कि हर विभाग में घोटाला है। अधिकारी मनमानी कर रहे है। सही काम करने वालों को दर किनार कर दिया जा रहा है। सरकार मफियाओं को शरण दे रही है। देश और प्रदेश की जनता को बचाने के लिए मोर्चा बनाया गया है। उन्होने कहा कि रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टेश सहित 23 विभागों को बेचा जा रहा है। गरीबों , पिछड़ों , वंचितों के साथ अन्याय हो रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार जनता ने कई बार देखा है। उन्होने मांग किया कि समान शिक्षा लागू हो, स्नाकोतर तक मुफत शिक्षा दिया जाय। उंन्होने कहा कि मंहगाई चरम सीमा पर है। गरीब भटक रहे है। भाजपा बिहार में चुनाव जीतने के लिए 144 करोड़ में वर्चुअल रैली कर रही है। पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है। भाजपा रैली में रूपया खर्च कर रही है। सरकार अपराधियों व भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगी है। रिक्शा चालक पर 21 लाख रूपये का जुर्माना लगाकर पूंजीपतियों की सहायता कर रही है। भाजपा पर गुजरातियों का कब्जा हो गया है। 50 गुजरातियों का कर्ज माफ किया गया। देश की सम्पत्ति बेचने वालों के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है।