जौनपुर: मानक को दरकिनार कर कार्यदाई संस्था कर रही है नेशनल हाईवे का निर्माण, ग्राम वासियों व नागरिकों द्वारा सड़क के दोनों किनारों पर पक्का नाला बनवाए जाने व जल निकासी कि की मांग।

शाहगंज (जौनपुर) -जौनपुर जिले में तहसील शाहगंज के ग्राम ताखा पश्चिम (शाहगंज से फैजाबाद रोड) रोड के बगल से नई रेलवे लाइन (पूर्वोत्तर रेलवे) निकलने के बावद नेशनल हाईवे का कार्य प्रगति पर है व ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य होना सुनिश्चित है। जिसके चलते सड़क के दोनों किनारों पर नई सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है तथा जल निकासी के सभी रास्ते बंद हो गए हैं जोकि प्राथमिक रूप से कार्यदाई संस्था द्वारा कच्चे नले की खुदाई की गई है। लेकिन पानी निकासी का रास्ता व पुराना पुल सभी बंद कर दिए गए हैं । जिस बात से नाराज होकर ग्राम ताखा पश्चिम के सभी ग्रामवासी, महिलाएं व नागरिकगण जल निकासी व सड़क के दोनों किनारो पर पक्केनाले के निर्माण के संबंध में विभाग के संबंधित अधिकारी गणों से समस्या पर वार्ता कर सड़क के दोनों किनारो पर पक्केनाले के निर्माण कराने की मांग किया।

Leave a Comment