कासगंज में मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशन में जिला गंगा समिति द्वारा गंगा नदी तटों पर स्थित अपशिष्ट नालों के सर्वेक्षण का कार्य प्रभावी रूप से सम्पन्न किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया। सर्वेक्षण के दौरान नालों की वर्तमान स्थिति, प्रदूषण के संभावित स्रोत, अपशिष्ट प्रवाह की मात्रा तथा आवश्यक तकनीकी हस्तक्षेपों का विस्तृत आकलन किया गया।

इस कार्रवाई का उद्देश्य गंगा नदी में प्रदूषण के कारकों को चिन्हित करते हुए उनके शमन हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करना है। टीम द्वारा जुटाए गए सभी आंकड़े जिला गंगा समिति के माध्यम से आगे एन. एम. सी. जी. को प्रेषित किए जाएंगे, जिससे आगामी कार्यों में तेजी लाई जा सके। जिला प्रशासन गंगा संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। सर्वेक्षण के दौरान राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से सीवरेज एक्सपर्ट अनुज कुशवाहा, वाटर रिसोर्स एक्सपर्ट तन्मोंय भट्टाचार्या, वनविभाग से क्षेत्रीय वनाधिकारी विवेक कुमार, जिला गंगा समिति से डीपीओ सुजीत कुमार जलनिगम नगरीय से जे. ई. के.के. गुप्ता, जलनिगम ग्रामीण से ए. ई. विनय कुमार सिंचाई विभाग से जे. ई. जितेंद्र कुमार प्रदूषण बोर्ड से एल. ए. रिशी कुशवाहा मौजूद रहे।