150 करोड़ पार हुई ‘हनुमान अंश’

फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने चार सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। शुरुआत में इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया। वीकएंड पर इस फिल्म की कमाई में और उछाल आया। इसके बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। हैरत की बात यह है कि इस फिल्म को 35 दिन पहले रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ से बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी टक्कर मिल रही है। इस बीच यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का बुरा हाल है।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 35 दिन हो चुके हैं। कमाई के मामले में यह फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। बीते कल 35वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने खबर लिखे जाने तक 7.02 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 160.15 करोड़ रुपये हो गया है। आपको बता दें कि फिल्म ‘हमुमान अंश’ को शुरुआत में बहुत कम शो और कम दर्शक मिले थे। इसके बाद दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों तक आए। पहले हफ्ते में इसने सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में इसने सिर्फ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे हफ्ते में इसने 10.40 करोड़ रुपये कमाए। वहीं चौथे हफ्ते में इसने करिश्मा दिखाया और इसका कलेक्शन 61 करोड़ रुपये हो गया। पांचवें हफ्ते में इसने रिकॉर्ड 87.27 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का बजट सिर्फ दो करोड़ रुपये बताया जाता है।

Leave a Comment