Tuesday, 10 November 2026 | 11:07 PM
भारत

गया: केनार पहाड़पुर में दंगल प्रतियोगिता में बरबिगहा के रौशन को प्रथम पुरस्कार

Share:
गया: केनार पहाड़पुर में दंगल प्रतियोगिता में बरबिगहा के रौशन को प्रथम पुरस्कार
गया से द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 
गया जिलांतर्गत वजीरगंज प्रखंड स्थित केनार पहाड़पुर गांव में गोवर्धन पूजा के अवसर पर आज  वार्षिक दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में बरबीघा के रौशन ने अपने कई प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को पछाड़ते हुए प्रथम पुरस्कार पर कब्जा जमा लिए।दूसरे स्थान पर गया के शुभम यादव एवं तीसरे स्थान पर नावदा नेवलचक के छोटु यादव अपना स्थान बनाया। 
मुखिया प्रतिनिधि पिंकू वैश्यकियार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
परंपरा के अनुसार हर वर्ष गोवर्धन पूजा के दिन आयोजित होने वाले इस दंगल को देखने के लिए इस बार भी हजारों की संख्या में आसपास के दर्शक उमड़ पड़े। सुबह से ही दंगल मैदान में पहलवानों और दर्शकों की भीड़ जुटने लगी थी। ढोल-नगाड़ों की थाप और जयकारों के बीच पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।इस दंगल में पूरे मगध क्षेत्र के नामी-गिरामी पहलवानों ने भाग लिया। गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल, नालंदा सहित कई जिलों के पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का जोरदार प्रदर्शन किया। छोटे पहलवानों से लेकर बड़े पहलवानों तक, सभी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कई कुश्तियां काफी रोमांचक रहीं, जिसमें पहलवानों ने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शक हर दांव पर तालियां बजाकर पहलवानों का हौसला बढ़ाते रहे।दंगल का मुख्य आकर्षण अंतिम कुश्ती रही, जिसमें बरबीघा के रौशन और गया के एक नामी पहलवान के बीच कांटे की टक्कर हुई। करीब 20 मिनट तक चली इस कुश्ती में दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए कई दांव आजमाए। अंत में रौशन ने अपने प्रतिद्वंद्वी को चित कर पहला पुरस्कार जीत लिया। रौशन की जीत पर 
आयोजकों की ओर से विजेता पहलवानों को कांग्रेस नेता डा शशिशेखर सिंह ने नकद राशि, ट्राफी और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।मुखिया प्रतिनिधि एवं समाजसेवी अमरीश कुमार पिंकु ने भी निजी कोष से सभी विजेता को नगद राशि देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में रामाश्रय प्रसाद सिंह, उमेश यादव, राजेश यादव , इंद्रदेव यादव, गुरुदयाल चौधरी, मुसाफिर यादव, बलवीर यादव गौतम चौधरी कपिल यादव सहित अतिथि के रूप में स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद थे।अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। उन्होंने दंगल की परंपरा को बनाए रखने के लिए आयोजकों की सराहना की।
दंगल को सफल बनाने में गांव के युवाओं और आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।