Tuesday, 06 October 2026 | 4:34 AM
राजनीति

इंडिया गठबंधन की बैठक संपन्न

गया, 4 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद गठबंधन की आगे की रणनीति को लेकर आज सनौत पंचायत के देवी स्थान प्रांगण में मानपुर प्रखंड कांग्रेस एवं राजद की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
Share:

Read in your preferred language.
 गया से द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 
मानपुर प्रखंड इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

गया, 4 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद गठबंधन की आगे की रणनीति को लेकर आज सनौत पंचायत के देवी स्थान प्रांगण में मानपुर प्रखंड कांग्रेस एवं राजद की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता मानपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष चंदन कुमार महतो ने की तथा संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष किशोरी यादव ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से ‘वोट चोरी’ के मुद्दे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आम जनता के बीच व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर चर्चा हुई। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार महतो ने कथित वोट चोरी के मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।

राजद प्रखंड अध्यक्ष किशोरी यादव ने आम जनता एवं गठबंधन के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में विपक्ष के कार्यक्रमों में शामिल होकर लोकतांत्रिक ताकतों को मजबूत करने की अपील की।

बैठक में राजेश कुमार रजक, शिवनंदन यादव, बुलबुल अंसारी, राजकुमार सोती, मिथिलेश यादव, शंभू यादव, सिया शरण यादव, लल्लन कुमार, विश्वनाथ कुमार, मिथिलेश सिंह, उमेश ठाकुर, रविंद्र पांडे, धीरेंद्र मांझी, नागेंद्र कुमार, निर्भय पासवान, आदित्य पांडे, महेश यादव, प्रेम रावत, विनोद पांडे, राजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।