Wednesday, 25 November 2026 | 7:37 PM
भारत

गया : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विशेष छापामारी अभियान में 587.32 लीटर विदेशी शराब, 94 लीटर देशी महुआ शराब के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

Share:
गया : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विशेष छापामारी अभियान में 587.32 लीटर विदेशी शराब, 94 लीटर देशी महुआ शराब के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार

गया पुलिस की कार्रवाई में वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में दिनांक-23.11.2026 को चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में *587.32 लीटर विदेशी शराब, 94 लीटर देशी महुआ शराब, 03 मोटरसाईकिल एवं 02 कार के साथ 04 अभियुक्तों* को गिरफ्तार किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गया से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन तथा इस कारोबार में संलिप्त तस्करों/माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में :-

*1. सुहैल थाना :-*
थानाध्यक्ष सुहैल थाना के द्वारा छापामारी कर *60 लीटर देशी महुआ शराब एवं 01 मोटरसाईकिल के साथ 01 अभियुक्त* को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सुहैल थाना कांड संख्या-68/26, दिनांक-23.11.2026, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

*2. सरबहदा थाना :-*
थानाध्यक्ष सरबहदा थाना के द्वारा छापामारी कर *59.195 लीटर विदेशी शराब एवं 01 कार के साथ 02 अभियुक्तों* को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सरबहदा थाना कांड संख्या-188/26, दिनांक-23.11.2026, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

*3. डोभी थाना :-*
थानाध्यक्ष डोभी थाना के द्वारा छापामारी कर *517.25 लीटर विदेशी शराब एवं 01 कार के साथ 01 अभियुक्त* को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में डोभी थाना कांड संख्या-305/26, दिनांक-23.11.2026, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

*4. बहेरा थाना :-*
थानाध्यक्ष बहेरा थाना के द्वारा छापामारी कर *10.875 लीटर विदेशी शराब एवं 01 मोटरसाईकिल* बरामद किया गया। इस संबंध में बहेरा थाना कांड संख्या-202/26, दिनांक-23.11.2026, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

*5. लुटुआ थाना :-*
थानाध्यक्ष लुटुआ थाना के द्वारा छापामारी कर *30 लीटर देशी महुआ शराब एवं 01 मोटरसाईकिल* बरामद किया गया। इस संबंध में लुटुआ थाना कांड संख्या-70/26, दिनांक-23.11.2026, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

*6. परैया थाना :-*
थानाध्यक्ष परैया थाना के द्वारा छापामारी कर *04 लीटर देशी महुआ शराब* बरामद किया गया। इस संबंध में परैया थाना कांड संख्या-376/26, दिनांक-23.11.2026, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

*गिरफ्तारी :-*
- *नरेश यादव, पे0 बालेश्वर यादव, सा0 सुहैल, थाना सुहैल,*
- *दिपक कुमार यादव,*
- *राहुल कुमार, दोनों पे0 गनवरी, सा0 नखनी, थाना सरबहदा,*
- *भोला कुमार, पे0 स्व0 उमेश यादव, सा0 करमौनी, थाना डोभी, सभी जिला गया।*

*बरामदगी :-*
- *देशी महुआ शराब- 94 लीटर*
- *विदेशी शराब- 587.32 लीटर*
- *मोटरसाईकिल- 03*
- *कार- 02*