गौतमबुद्ध नगर: निर्माणाधीन मकान की दिवार गिरी मजदूर दबे, एक की हालत नाजुक

नोएडा के सेक्टर-31 में एक मकान की दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में दो लोग आ गए, दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां पर एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस मामले की जानकारी गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के द्वारा दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेक्ट-31 में अभिजीत मकान का निर्माण करवा रहे है। उनके मकान का निर्माण कासिम और पंकज नामक लोग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई।
पुलिस ने बताया कि मकान मालिक अभिजीत कुमार ने कासिम और पंकज दोनों लोगों को इलाज के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में एडमिट करवाया है। जहां पर उनका डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक की हालत नाजुक बनी हुई है।