गौतमबुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट लोगों ने चखा लंगर, पैरामाउंट इमोशंस में गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाया

रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पैरामाउंट इमोशंस में गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाया है। उत्सव की शुरुआत संगत द्वारा करवाए गए सुखमणि साहिब पाठ से हुई है। उसके बाद गुरु नानक पर्व में रागी भाई अमनदीप सिंह के द्वारा कथा और शबद कीर्तन सुनाया गया।
2500 लोगों ने लंगर का आनंद लिया
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व में कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में आसपास के सैकड़ों लोग शामिल हुए। लंगर का आनंद करीब 2500 लोगों ने लिया है। यह पूरा कार्यक्रम पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में करवाया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी के सभी लोगों ने हिस्सा लिया है।