गौतमबुद्ध नगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करने के लिए दुल्हन की तरह सजी गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी

आज शाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय आ रहे हैं। मुख्यमंत्री जीबीयू में चल रहे अफ्रीकन छात्रों के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह इस दौरान करीब कुछ घंटे विश्वविद्यालय परिसर में बिताएंगे। उन्हें अफ्रीकन छात्रों को संबोधित भी करना है। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के पूरे कैंपस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पूरे यूनिवर्सिटी परिसर में फसाड लाइट लगाई गई हैं। यह पूरा इंतजाम ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने किया है।
इसके बाद हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। गाजियाबाद में प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक होगी। विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। देर शाम मुख्यमंत्री गाजियाबाद से ही लखनऊ के लिए हवाई जहाज से रवाना हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर गाजियाबाद पुलिस लाइन में लैंड करेगा। सीएम पुलिस लाइन से सीधे रामलीला मैदान जाएंगे। वहां प्रबुद्ध जनों का सम्मेलन होगा। उसे योगी सम्बोधित करेंगे। इसके बाद गाजियाबाद जिले में विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री इसी दौरान गाजियाबाद जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक योगी आदित्यनाथ लगभग 4:30 बजे गाजियाबाद पहुंचेंगे। सारे कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद वह लगभग 7:00 बजे हिंडन एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से स्टेट प्लेन उन्हें लखनऊ वापस लेकर जाएगा।