Sunday, 01 November 2026 | 4:28 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी में ट्रांसफार्मर में लगी आग

गोला गोकर्णनाथ - गोला तहसील के ग्राम अमीन नगर कस्बे में रविवार को गुड्डू रस्तोगी के मकान के पास 250 केवी का बिजली ट्रांसफार्मर रखा है,ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई और ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ धू धू कर जलने लगा, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग़ की लपटे इतनी तेज थी जिस पर तत्काल फायर ब्रिगेड को स
Share:
लखीमपुर खीरी में ट्रांसफार्मर में लगी आग

गोला गोकर्णनाथ - गोला तहसील के ग्राम अमीन नगर कस्बे में रविवार को गुड्डू रस्तोगी के मकान के पास 250 केवी का बिजली ट्रांसफार्मर रखा है,ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई और ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ धू धू कर जलने लगा, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग़ की लपटे इतनी तेज थी जिस पर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना देकर घंटों बाद आग़ पर काबू पाया गया। बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है हालांकि ट्रांसफार्मर से लगी आग से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। ट्रांसफार्मर जलने से कस्बे की बिजली गुल हो गई जिससे ग्रामवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

संवाददाता - अनुज कुमार गुप्ता