फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2026 जनपद में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कायमगंज पुलिस ने एक युवक को 18 लच्छा चाइनीज मांझा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान 1 अगस्त 2026 को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक के कब्जे से 18 लच्छा प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ पुत्र वेदराम, निवासी मोहल्ला दलवीर खां, थाना शमशाबाद, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली कायमगंज में मु0अ0सं0 201/2026 के तहत धारा 125/271 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 18 लच्छा चाइनीज मांझा बरामद किया गया है। चाइनीज मांझा के उपयोग से लोगों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों, पक्षियों और आम नागरिकों की सुरक्षा को गंभीर खतरा रहता है। इसी को देखते हुए इसके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा का क्रय-विक्रय अथवा उपयोग न करें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
