फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2026 जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 1 अगस्त 2026 को कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा तथा 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर कोतवाली फर्रुखाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 152/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियुक्त वसीम पुत्र नईम, निवासी मोहल्ला नौलक्का, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि बरामदगी में एक अवैध तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) शामिल है। अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज उक्त मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
