फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत अमृतपुर थाना क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अप्रैल 2026 जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना अमृतपुर क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में वे तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090 तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं का उपयोग कर सकती हैं। साथ ही उन्हें साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं अन्य अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की घटना को छुपाने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें।

इस मौके पर बालिकाओं को आत्मरक्षा के महत्व के बारे में भी बताया गया और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।