फर्रुखाबाद:शिक्षक दिवस पर RBL विद्या निकेतन में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितम्बर 2026 जनपद में शिक्षक दिवस के अवसर पर RBL विद्या निकेतन, लुधिया नवाबगंज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं रेंज स्टाफ ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए। शिक्षकों एवं बच्चों ने पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पौधरोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल भी आवश्यक है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम ने शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं रेंज स्टाफ की सहभागिता सराहनीय रही।

Leave a Comment