फर्रुखाबाद:शमसाबाद पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जून 2026 थाना शमसाबाद पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध असलहा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्दर के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना शमसाबाद पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके पास से एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनूप जाटव पुत्र कल्लू उर्फ लाल सिंह, निवासी ग्राम गंगौली, थाना मऊदरवाजा, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना शमसाबाद में मु0अ0सं0 83/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी

01 देशी तमंचा,02 जिंदा कारतूस 315 बोर

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी अनूप जाटव के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, गैंगस्टर एक्ट तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ थाना मऊदरवाजा, कोतवाली फर्रुखाबाद, थाना नवाबगंज तथा थाना शमसाबाद में कई मुकदमे पंजीकृत हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment