फर्रुखाबाद:नुक्कड़ बैठक में संगठन मजबूती का संकल्प, 19 अप्रैल का कार्यक्रम भव्य बनाने की तैयारी तेज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अप्रैल 2026 आगामी 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से विश्व हिन्दू महासंघ की एक महत्वपूर्ण नुक्कड़ बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक संगठन के जिला उपाध्यक्ष मोहित दीक्षित के निवास पर सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

बैठक का मार्गदर्शन जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला एवं कानपुर मंडल अध्यक्ष सुनीता अग्निहोत्री द्वारा किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में 19 अप्रैल के कार्यक्रम को भव्य, सफल और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि नियमित रूप से नुक्कड़ बैठकों के आयोजन से संगठन की पकड़ समाज के बीच और मजबूत होगी तथा नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने में भी सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर संगठन के विस्तार और सक्रियता बढ़ाने के लिए निरंतर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा की सराहना करते हुए आगामी कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में प्रमुख रूप से अरविंद शुक्ला, सुनीता अग्निहोत्री, मोहित दीक्षित, अजय बाजपेयी, शिवम वाथम, अश्वनी बाजपेयी, दीपक शर्मा, परमेश्वर वक्स राठौर, प्रिन्श राठौर, केशव वाथम, कन्हैया यादव, शौर्य वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और अंतिम रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।