फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 मई 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 03 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फतेहगढ़ एवं अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह फतेहगढ़ द्वारा थाना मऊदरवाजा पर तैनात रिक्रूट आरक्षियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।इस दौरान अधिकारियों ने आरक्षियों को बीट प्रणाली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में बीट पुलिसिंग की अहम भूमिका होती है। साथ ही सोशल मीडिया पॉलिसी के अंतर्गत जिम्मेदार व्यवहार अपनाने, अफवाहों से बचने और आधिकारिक सूचनाओं के सही उपयोग के बारे में भी अवगत कराया गया।इसके अतिरिक्त शिष्टाचार संवाद नीति पर विशेष जोर देते हुए आमजन के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस की छवि जनता के साथ व्यवहार से ही बनती है, इसलिए प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने आचरण में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखना चाहिए।अंत में रिक्रूट आरक्षियों को उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए ईमानदारी, तत्परता और निष्पक्षता के साथ कार्य करने की हिदायत दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य नव आरक्षियों को बेहतर पुलिसिंग के लिए तैयार करना है, जिससे आमजन को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
फर्रुखाबाद: रिक्रूट आरक्षियों को बीट प्रणाली व सोशल मीडिया नीति का दिया गया प्रशिक्षण
