फर्रुखाबाद:राजेपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में थी तलाश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 थाना राजेपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के गंभीर मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 79/2026, धारा 137(2)/70(2) बीएनएस एवं धारा 5जी/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त शिवकुमार पुत्र स्वामी शरण तथा सुनील कुमार पुत्र विश्राम निवासी ग्राम खाखटमऊ, थाना राजेपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने सगे भाई के साथ राजेपुर क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने आई थी। आरोप है कि 27 मई 2026 की रात करीब 10 बजे दोनों अभियुक्तों ने पीड़िता को पैसों का लालच देकर अपने घर बुलाया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत मिलने पर थाना राजेपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और पुलिस से माफी मांगने लगे।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों अभियुक्तों के खिलाफ वर्तमान मुकदमा ही दर्ज आपराधिक इतिहास है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक बृजेश पाल, कांस्टेबल रामनरेश, रिजर्व कांस्टेबल अनूप कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल नरेश कुमार शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Comment