फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 मार्च 2026 ग्राम राजेपुर टप्पा मंडल जहानगंज में सम्राट अशोक महान जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के युवाओं और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।
आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे क्रीड़ा स्थल राजेपुर टप्पा मंडल में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं, जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में रेंजर साइकिल प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे।
दौड़ प्रतियोगिता के उपरांत जनजागरण अभियान के तहत सम्राट अशोक महान की जयंती मनाई जाएगी तथा क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
इसी क्रम में कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आज राज समिति के प्रमुख शैलेंद्र शाक्य, अखिल भारतीय शाक्य महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार शाक्य, शिव कुमार शाक्य एवं प्रदीप कुमार शाक्य ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रण की जानकारी दी।
समस्त कार्यक्रम आयोजन समिति ने सभी क्षेत्रवासियों को सम्राट अशोक महान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सहभागिता की अपील की है।
