फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अप्रैल 2026 आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 मई 2026 के सफल आयोजन को लेकर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद द्वारा एडीआर भवन में बैंक ऋण मामलों से संबंधित एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। यह बैठक माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री नीरज कुमार के निर्देशन में सम्पन्न हुई।
बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव युगल शम्भू द्वारा किया गया। इस दौरान संबंधित बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अधिक से अधिक बैंक ऋण अदायगी से जुड़े मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु चिन्हित करें, जिससे लंबित मामलों का शीघ्र समाधान संभव हो सके।
बैठक में बताया गया कि विभिन्न बैंकों द्वारा अब तक कुल 617 ऋण मामलों को चिन्हित किया जा चुका है, जिन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा।
इस अवसर पर एलडीएमओ श्री विवेक कुमार, उ०प्र० ग्रामीण बैंक के सहायक प्रबंधक श्री सतीश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री हर्षित मिश्रा, शाखा प्रबंधक श्री अमित गौतम, इंडियन बैंक के प्रबंधक श्री अनुराग सहित अन्य बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाकर अपने बैंक ऋण संबंधी मामलों का निस्तारण आपसी सहमति से कराएं।
