फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर को लेकर बैठक संपन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 मार्च 2026 भारतीय जनता पार्टी फतेहगढ़ मंडल में आज दिनांक 21 मार्च 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रस्तावित प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आगामी 10 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली कार्यशाला की तैयारियों एवं रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्वेता दुबे उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रमला राठौर ने की। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में सुमित कटियार ने कार्यशाला की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं।

बैठक में संगठन को मजबूत करने, प्रशिक्षण शिविर के सफल संचालन तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

बैठक में प्रमुख रूप से अनिल प्रताप सिंह, सुनील गुप्ता, अमन गुप्ता, राहुल राठौर, गुरजीत कटिहार, शिवम चौहान, राज कटिहार, सनी शुक्ला, रेखा सोमवंशी, जीविताना चौहान, विजय कुमार तथा नीरज कटियार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का आयोजन भोलेपुर स्थित कटियार होटल में किया गया, जहां कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। आयोजकों ने विश्वास जताया कि आगामी प्रशिक्षण शिविर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।