फर्रुखाबाद:मऊदरवाजा पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की सोलर प्लेट व अवैध हथियार बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 दिसंबर 2025 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की घटना में वांछित एक शातिर अभियुक्त को चोरी की गई सोलर प्लेट, एक अवैध तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अतुल उर्फ राजा पुत्र विश्राम, निवासी आवाजपुर, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है।

घटना का विवरण

दिनांक 14 दिसंबर 2025 को ग्राम निब्बी नगला निवासी बरिन्द्र सिंह द्वारा थाना मऊदरवाजा में प्रार्थना पत्र दिया गया था कि ग्राम गुतासी स्थित उनकी दुकान की छत से 13/14 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने 6 सोलर पैनल चोरी कर लिए हैं। इस संबंध में थाना मऊदरवाजा पर मु0अ0सं0 364/25 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान 27 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से चोरी की गई एक सोलर प्लेट बरामद हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर एवं दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।

पूछताछ में खुलासा

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने 13 दिसंबर की रात ग्राम गुतासी मार्ग स्थित दुकान की छत से 6 सोलर पैनल चोरी किए थे, जिनमें से 5 को बेच दिया था। शेष एक सोलर पैनल को बेचने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए अवैध तमंचा और कारतूस रखता था।

लंबा आपराधिक इतिहास

अभियुक्त अतुल उर्फ राजा के विरुद्ध फर्रुखाबाद व मैनपुरी जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बरामदगी

01 देशी तमंचा 315 बोर

02 जिंदा कारतूस 315 बोर

01 चोरी की सोलर प्लेट

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

थानाध्यक्ष अजब सिंह के नेतृत्व में व0नि0 वीरेन्द्र सिंह, उ0नि0 मुनीर खान, उ0नि0 पंकज कुमार यादव, उ0नि0 अरविन्द यादव, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, मो. आलम एवं सौरभ शामिल रहे।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।