फर्रुखाबाद:कायमगंज विधायका डॉक्टर सुरभि ने प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष के सुपुत्र के नामकरण संस्कार में की शिरकत।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2025 कायमगंज विधायका डॉक्टर सुरभि ने फर्रुखाबाद के बंधन वाटिका गेस्ट हाउस में आयोजित एक शुभ अवसर पर शिरकत की। यह अवसर था भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य श्री प्रांशु दत्त द्विवेदी जी के सुपुत्र के नामकरण संस्कार का।

कार्यक्रम में शामिल होकर विधायक डॉक्टर सुरभि ने द्विवेदी परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने नवजात शिशु के सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे पारिवारिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सम्मिलित होना आत्मीयता एवं भारतीय परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर जिले के अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का वातावरण पारिवारिक स्नेह, सांस्कृतिक गरिमा एवं शुभकामनाओं से सराबोर रहा।