फर्रुखाबाद।(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 जनपद में प्रस्तावित डांडिया गरबा नाइट को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। संगठनों का आरोप है कि इस तरह के कार्यक्रमों में बाहरी व अन्य समुदाय के लोग भी शामिल होते हैं और अक्सर अशोभनीय घटनाएं घटित होती हैं।
हिंदूवादी नेताओं ने आरोप लगाया कि संजीव बाथम और उनके सहयोगी हर छह महीने में इस प्रकार का आयोजन करते हैं, जिसमें गैर धर्म के मुस्लिम व्यक्तियों की भी मौजूदगी रहती है। उनका कहना है कि बीते आयोजनों में छेड़छाड़ जैसी घटनाएं सामने आई थीं, जिसके चलते संगठन ने चार लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया था।
इसी को देखते हुए संगठन ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर इस बार डांडिया गरबा नाइट की अनुमति न देने की मांग की है। उनका कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन को अपवित्र करने वाले किसी भी तत्व को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर विभाग संयोजक अभिषेक जी, जिला अध्यक्ष मुकेश बाथम, जिला उपाध्यक्ष शिवाकांत कटियार, जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा, जिला संयोजक बजरंग दल सुदीप कुमार, सह संयोजक रोहन मिश्रा, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका विधि सिंह, नगर मंत्री सिद्धांत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
👉 प्रशासन अब इस मांग पर क्या रुख अपनाता है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
