Thursday, 26 November 2026 | 9:03 PM
भारत

पटना: बिहार के 11 लापरवाह डॉक्टरों को सरकार ने किया बर्खास्त

Share:
पटना: बिहार के 11 लापरवाह डॉक्टरों को सरकार ने किया बर्खास्त
कल बिहार कैबिनेट की स्वीकृति के उपरांत कर्तव्यहीनता एवं लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के 11 चिकित्सकों को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री माननीय निशांत ने कहा है कि डाक्टरों को बर्खास्त करने का
 निर्णय बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन जिस प्रकार की लापरवाही एवं अनुशासनहीनता सामने आई है, उसे देखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करना आवश्यक हो गया था। चिकित्सक का पेशा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि मानव सेवा का संकल्प है। हम सभी का एकमात्र उद्देश्य प्रदेश की आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, जिसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने एक बार पुनः अपने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से अपील किया कि सभी  चिकित्सक मेरे विभागीय परिवार के सबसे महत्वपूर्ण सदस्य हैं। आपके प्रति और आपके पवित्र पेशे के प्रति मेरे हृदय में अत्यंत सम्मान है। आप सभी पूरी निष्ठा, कुशलता एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें और प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं सेवाएँ प्रदान करने में हमारा सहयोग करें।