फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 सितम्बर 2026 जनपद में आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सोमवार, 7 सितंबर को लघु आपराधिक एवं धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामलों को लेकर चौथी तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक श्री नीरज कुमार, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद के निर्देशन में श्री संजय कुमार-VI, अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता में एडीआर भवन में सम्पन्न हुई।
बैठक का संचालन श्रीमती बिंदिया भटनागर, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद द्वारा किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लघु आपराधिक एवं धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामलों को चिन्हित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक मामलों का आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जा सके।
बैठक में चिन्हित किए गए मामलों का विवरण प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए। अब तक धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित कुल 113 मामले तथा लघु आपराधिक मामलों से संबंधित कुल 3566 मामले चिन्हित किए जा चुके हैं। इस प्रकार अब तक कुल 3679 मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चिन्हित किया गया है।
बैठक में न्यायिक अधिकारियों ने भी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की और अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही पर चर्चा की।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्रीमती प्रीतीमाला चतुर्वेदी, अपर सिविल जज (सी०डि०) श्री जयवीर सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री युगुल शम्भु, श्रीमती श्वेता तिवारी, श्री आकाश गुप्ता, सुश्री इशिता सिंह, सुश्री ओमश्री चौरसिया, सुश्री सुबुक मुस्कान, श्री प्रशान्त कौशिक, श्री हिमांशू नौटियाल, सुश्री गुलफसा, सुश्री श्वेता कश्यप, श्रीमती दीपका रानी, सुश्री ज्योती सागर, सुश्री शिवानी सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का त्वरित एवं सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने पर जोर दिया जा रहा है।
