फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अगस्त 2026 भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश की ब्लॉक कायमगंज इकाई की संगठनात्मक समीक्षा बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा ब्लॉक एवं जिले में संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से युवा जिला अध्यक्ष राणा मनमोहन सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, धन सिंह शाक्य, धर्मवीर गंगवार, रवि शंकर, धनीराम, धर्मेश कुमार शाक्य, आसाराम एवं राजेश कुमार सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता और सक्रियता पर जोर देते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से जल्द ही जिले में भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश की एक मजबूत और सशक्त टीम तैयार की जाएगी। संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने की दिशा में भी कार्य करने पर सहमति बनी।
जिला अध्यक्ष ने सफल बैठक के आयोजन के लिए कायमगंज की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी से संगठन के हित में निरंतर सक्रिय रहने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की।
