फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में यक्ष ऐप को लेकर गोष्ठी आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जनवरी 2026 जनपद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ यक्ष ऐप के संबंध में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी के दौरान यक्ष ऐप के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई तथा ऐप के माध्यम से पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने पर बल दिया गया। इस अवसर पर SSO पोर्टल, ई-समन प्रणाली एवं क्राइम एनालिटिक्स के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी थाना स्तर पर यक्ष ऐप का नियमित एवं सही ढंग से उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता एवं डेटा विश्लेषण में सुधार लाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि तकनीक के बेहतर प्रयोग से पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

गोष्ठी में सभी अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए तथा निर्देशों के अनुपालन का आश्वासन दिया।