फर्रुखाबाद:भाजपा जिला मुख्यालय पर शक्ति वंदन अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा का कार्यक्रम आयोजित हुआ

फर्रुखाबाद,आज11 फरवरी 2024 दिन रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर शक्ति वंदन अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा का कार्यक्रम आयोजित हुआ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने समूह एवं एनजीओ से संबंधित महिलाओं के साथ चर्चा की एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ से संबंधित बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा कार्यालय के मीटिंग हॉल में एकत्रित हुई। यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता पाठक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त समृद्धशाली व आत्मनिर्भर बनाया है सरकार की योजनाओं से महिलाओं के सपने को पंख मिल रहे हैं सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है उन्होंने कहा सरकार की मुद्रा लोन जन धन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ 33 प्रतिशत आरक्षण मात्रा बंधन जीवन ज्योति बीमा तीन तलाक लखपति दीदी ड्रोन दीदी समेत तमाम योजनाओं ने महिलाओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है उन्होंने कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है महिलाओं को अपनी क्षमता पहचानने और उसको उजागर करने की जरूरत है। डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में एनजीओ व महिला स्वयं सहायता समूह की बड़ी भूमिका होती है।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहां जिले में कई एनजीओ व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सरकार की योजनाओं का फायदा उठाकर सशक्त व आत्मनिर्भर बन रही है जिले में बड़ी संख्या में महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं शक्ति बंधन कार्यक्रम से महिलाओं से सीधा संवाद करने का अवसर मिल रहा है केंद्र की मोदी सरकार को तीसरी बार देश की कमान दिलाने में महिलाओं की बड़ी भूमिका होने वाली है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाएं विभिन्न स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ से जुड़ी हुई है महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार की ओर से अनेकों प्रयास किया जा रहे हैं योगी सरकार ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। भाजपा सरकार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जो सम्मान मिल रहा है वह अन्य किसी भी सरकार में नहीं मिला। बड़ी संख्या में इन समूहों की महिलाओं को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी सुनिश्चित हो रहा है। चाय पर चर्चा के कार्यक्रम से ही महिलाओं से सीधा संवाद करके उनकी सामाजिक समस्याओं को भी सुलझाने का कार्य किया जाएगा।
अभिमान प्रेरणा संकुल समिति एनजीओ की अध्यक्ष श्रद्धा दुबे ने कहा एनजीओ के माध्यम से ऐसे विभिन्न कार्य हैं जो महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली महिलाओं को भी जोड़ा जा रहा है।
वीडियो बढ़पुर ब्लॉक बलराम सिंह ने सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
ब्लॉक मिशन मैनेजर सुमित त्रिवेदी ने जनपद में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा किए जा रहे कार्यों पर जानकारी देते हुए कहा जनपद फर्रुखाबाद में वर्ष 2021 और 22 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत इंटेंसिव श्रेणी में चयनित किया गया है जनपद में योजना आरंभ से अब तक 7940 महिला स्वयं सहायता समूह को जोड़ने का कार्य किया गया अब तक 6285 समूह को स्टार्ट अप कास्ट के रूप में प्रति समूह ₹2500 धनराशि एवं रिवाल्विंग फंड की धनराशि ₹15000 प्रति समूह की दर से 4153 महिला स्वयं सहायता समूह को दी जा चुकी है उक्त मधु में अब तक कल 7.80 करोड रुपए की धनराशि समूहों को उपलब्ध कराई गई है।
कार्यक्रम की संयोजक रमा राठौर एवं कार्यक्रम का संचालन चित्रा अग्निहोत्री ने किया इस अवसर पर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री फतेहचंद वर्मा,जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे, महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन राठौर, रचना अवस्थी, सुजाता सिंह, किरण सिंह, बीना मिश्रा, जन शिक्षण संस्थान अनुदेशक गीता सोमवंशी, शिव शक्ति समूह अध्यक्ष स्नेहलता अग्निहोत्री, बालाजी स्वयं सहायता समूह रीना दुबे, शक्ति महिला सेवा संस्थान आईसीआरपी डूडा सुभद्रा कश्यप, गार्गी आईसीआरपी डूडा अध्यक्ष रत्नेश मिश्रा,आकाश प्रेरणा संकुल समिति गुंजन,अंबिका स्वयं सहायता समूह रंजना यादव, प्राकृतिक स्वयं सहायता समूह अर्चना, दीप ज्योति स्वयं सहायता समूह शशि कला, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।